नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क मधुरापुर बाजार से बीरबन्ना चौक से एन एच 31 को जाने वाली मुख्य सड़क के बलाहा शिवालय के पास लगभग 11:20 बजे स्टेट बैंक शाखा सिंहपुर मधुरापुर से एक लाख रुपये निकासी कर झोला में रुपये लेकर पैदल घर जा रहे चकरामी निवासी भारतभूषण झा से काले कलर की पल्सर बाईक से दो सवार झपटमारों ने तेज रफ्तार से पीछे से आया और एक लाख रुपये,पासबुक सहित अन्य कागजात से भड़े झोला को झपट कर तेज रफ्तार से बीरबन्ना चौक के तरफ भाग गया.

किसान भरतभूषण द्वारा चिल्लाने के बाद ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर सुचना दी. व किसान भरतभूषण ने काले कलर की पल्सर बाईक सवार अज्ञात दो लोगों के खिलाफ आवेदन दिया.

अनि बिजय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व छानबीन की साथ ही किसान भारतभूषण को साथ लेकर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार से मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट जाँच पड़ताल की थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड व मनरेगा जेई रोहित्य कु. झा के पिता भारत भूषण झा से एक लाख रुपया से भरा झोला झपटमारी कर लेने का आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर झपटमार गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *