नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर- पसराहा रेलवे स्टेशन के मध्य बुधवार की रात्रि 10:40 बजे से टेलीफोन खंभा 87/23 किलोमीटर के पास अप डाउन पटरी जाने के कारण मध्य रात्रि से परिचालन बंद कर दिया गया. कई ट्रेन बाधित रही तो कई कटिहार, खगड़िया, बरौनी से रुट चेंज कर चलाया गया. अप साईड की ट्रेनों को डाउन से निकाला जा रहा है.आप ट्रेक बन्द होने के कारण 13248 कैपिटल एक्सप्रेस ,15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस, 12506 नार्थईस्ट एक्सप्रेस, 15623 कामख्या एक्सप्रेस,12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15713 इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेन 5 से 10 घण्टा लेट चल रही है.
Total Downloads: 117
स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि 55539 कटिहार हाजीपुर पैैसेंन्जर ट्रेन नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर दो घंटे 5713 कटिहार पटना 1:30 मिनट तो 7046 गौहाटी लोकमान्य तिलक 1:25 मिनट तक नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. कई ट्रेन विलंब से गुजरी इस दौरान गुरुवार की सुबह से देर शाम तक नारायणपुर रेलवे स्टेशन व पसराहा रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे.

जिस कारण स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ देखी गई. वहीं वरिष्ठ मंडल अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि सलाईट कट जाने व धसान क्षेत्र होने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है. दो तीन दिन कार्य करने में लग सकते हैं. उसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू कराया जाएगा. मौके पर वरिष्ठ सहायक मंडल ई.रविंन्द्र कु.रवि, सहायक मंडल ई.बरौनी ईस्ट शैलैश कुमार गुरुवार की सुबह से घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.

