नवगछिया : गोपाल गौशाला नवगछिया गोपाष्टमी के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन कलकत्ता से आए बाल व्यास श्रीकांत जी ने कहा कि राम नाम लेने वाले का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता. जो गौ माता की सेवा करते हैं उसके पास लक्ष्मी का निवास होता है. लक्ष्मी के तीन रूप होते है.
Total Downloads: 117
प्रथम रूप मां का होता है, दूसरा रुप है नाचने बाली व तीसरा रूप बेटी का होता है. मां का हमेशा सम्मान करो बेटी को अच्छे घर में विवाह करो. जो गाय की सेवा व ब्राह्मण की सेवा करने वाले का भगवान भी अहित नहीं कर सकता. राजा बलि एक लाख गायों का दान रोज करता था. इसलिए भगवान को भी विवश होकर वामन अवतार लेकर राजा बलि के यहां याचक बनकर जाना पड़ा और उनसे दान मांगकर देवताओं का राज्य लौटना पड़ा.


दुनिया मे पैसा सबकुछ नही होता पैसे से गद्दा खरीद सकते हैं परंतु नींद नही, पैसे से किताब खरीदी जा सकती है पर बुद्धि नहीं. इस दौरान वामन अवतार की झांकी के दर्शन भी कराया गया. वही उच्चे और पॉकेट मार अपनी हाथो की सफाई मे लगे गए है जबकि प्रशासन के तरफ से महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था नहीं की गई । लोग अब जेबो मे हाथ डाल घूम रहे है मेला मे कही कोई पॉकेट न मार ले |
