नारायणपुर : नारायणपुर के नगड़पारा पुरब पंचायत व बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर गाँव में शुक्रवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे गोलियों कि तड़तड़ाहट से गूँज उठा था .जिससे गाँव में शिर्फ गोलियों कि अवाज चिंघाड़ रही थी .अपराधियों द्वारा किसान के घर पर दर्जनो चक्र गोलीबारी की गई थी. मामले को लेकर किसान अजय यादव ने शनिवार कॊ बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था.जिसमें शाहपुर चौहद्दी निवासी देवा झा,नारायणपुर निवासी शबनम यादव व निवास यादव ,झंडापुर निवासी अशोक ठाकुर,भ्रमरपुर निवासी मुन्ना मंडल ,बच्चन झा , रमन झा , ब्रजेश झा , राकेश झा को नामजद आरोपी बनाया है.

इसको लेकर नवगछिया नवनियुक्त एसपी सुधीर कुमार, डीएसपी मुकुल कुमार रँजन, इंस्पेक्टर अजय कुमार ने सिरखंडी दियारा क्षेत्र मे काम्बिंग ऑपरेशन चलाया तथा कैम्प लगाकर तीन ट्रेक्टर से देर शाम तक किसान अजय यादव के दस बीघा खेत की जोताई करावाया. वहीँ एसपी ने बिना नाव के उक्त बहियार मे दो छोटी धार कॊ तैरकर पार किया

अपराधियो के कब्जे मे सैकड़ो एकड़ जमीन जिसमे कलाई की फसल लगी थी सभी किसानो कॊ सूचना दिलवाए की बिना भय के खेत पर आए और जोताई कर फसल बुआई करे. ज्ञात हो की शुक्रवार को शिरखंडी बिहियार में किसान अजय यादव द्वारा खेत जुताई के क्रम मे अपराधियो द्वारा पाँच लाख की रंगदारी की माँग की गई थी. रंगदारी नहीं देने पर रात को लगभग ग्यारह बजे अपराधियोँ ने हथियार के साथ किसान अजय यादव के घर पर अंधाधुँध गोलीबारी किया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *