नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना सलारपुर 14 नंबर मुख्य सड़क पर रविवार कॊ दो बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साईकिल सवार दो युवक मधुरापुर के माधो लहेरी तथा बलहा के अफरोज आलम दोनो साइकल से घर जा रहा था बलाहा चौक से आगे टक्कर मार दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
जिसमे साईकिल सवार माधो लहेरी गम्भीर रूप से घायल हो गया. माधो कॊ सिर मे गम्भीर चोटें लगी है तथा अफरोज कॊ पाँव मे जख्म है. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल कॊ मधुरापुर के एक निजी क्लिनिक मे उपचार के लिए पहुँचाया.

वहीँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉ बीडी सिँह ने घायल माधो की गम्भीर हालत कॊ देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. सूचना पर पहुँची भवानीपुर ओपी पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक कॊ बाइक समेत थाने ले गई.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

