बाथरूम में नहा रही बहू को देखकर ससुर का मन डोल गया और वह बाथरूम का दरवाजा खोलकर घुस गया और नहा रही बहू के साथ दुष्कर्म करने लगा, किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर पीड़िता निकली और ससुर को उसमें बंद कर दिया।
Total Downloads: 116
फिर रोती हुई वह पुलिस थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया, पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना पटना जिले के मोकामा थानाक्षेत्र की है जहां एक रिटायर आर्मी जवान चंद्रिका दास ने अपनी तीस वर्षीया बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया। यह मामला हथिदह थाना की चमर टोली की है। पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार की सुबह स्नान कर रही थी कि अचानक उसका ससुर बाथरूम में घुस गया।वहीं उसके साथ जोर- जबर्दस्ती करने लगा। पीड़िता किसी तरह ससुर चंगुल से निकल कर थाने में घटना की सूचना दी।

पीड़िता का कहना है कि उसका पति काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार है और इसका गलत फायदा उठा कर ससुर पहले भी कई बार उसके साथ छेड़खानी की थी, दो दिन पहले आरोपित ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की सीमा पार कर दी थी। तब पीड़िता ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से की थी।
सामाजिक स्तर मनचले ससुर को जेल भेजवाने की चेतावनी देकर मामले को शांत करा दिया गया था, लेकिन आरोपित अपने हरकतों से बाज नहीं आया। उसने मौका मिलते ही बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। बाद में पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा।

