आभासी दुनिया में प्‍यार हुआ और खुदकशी हकीकत बनी। यह कहानी है एक लड़का और एक लड़की के बीच की। दोनों फेसबुक के माध्‍यम से एक दूसरे को दिल दे बैठे। फोन पर और वीडियो कॉलिंग के माध्‍यम से बातें होने लगी। एक दिन लड़की ने खुदकशी कर ली। काफी समय बाद तक लड़के को यह पता नहीं था कि जिस लड़की से वह प्‍यार करता है, वह अब इस दुनिया में नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पूर्णिया के विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआइटी) के गल्र्स हॉस्टल में इसी साल 16 जुलाई को बीटेक की छात्रा कंचन कुमारी के खुदकशी मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी अमित कुमार रंजन को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्णिया एसपी निशांत कुमार तिवारी ने भी अमित रंजन के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कंचन के प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए पूर्णिया पुलिस की एक टीम विगत दस दिनों से भोपाल में डेरा डाले हुए थी। इस टीम में तकनीकी सेल के प्रभारी अवधेश कुमार एवं मरंगा थाना अध्यक्ष देवराज राय शामिल थे।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कंचन के प्रेमी अमित कुमार रंजन ने कई अहम खुलासे किए हैं। अमित रंजन ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी के पूर्व उसे इस बात का पता नहीं था कि कंचन अब इस दुनिया में नहीं रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे पता चला की कंचन ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।

अमित रंजन ने पुलिस को बताया कि जिस दिन कंचन ने आखिरी बार उसे खुदकशी करने की सेल्फी भेजी वह अपने गांव रजौन बांका में था। उस सेल्फी के बाद उसे लगा की कई बार की तरह कंचन उसे शादी करने के लिए फांसी लगाने की बात कहकर डरा रही है। अमित ने कहा कि शादी करने का दवाब देने के बाद उसने कई बार कंचन को समझाया कि वह अभी भागकर उसके साथ शादी इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि उसकी एक साल की पढ़ाई अभी बाकी है।

कंचन हमेशा भागकर शादी करने की बात कहती थी। अमित ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कभी कंचन से मिला नहीं है। फेसबुक एवं मिस्ड कॉल से दोनों एक दूसरे से जुड़े और फिर दोनों मे प्यार हो गया। उन दोनों ने एक दूसरे को वीडियो कॉल में देखा था जिससे उनकी लंबी बात होती थी।

अगर उसे पता रहता की कंचन सच में खुदकशी कर लेगी तो वह उसके साथ शादी कर लेता। उसने बताया की आखिरी बार सेल्फी भेजने के बाद भी कई बार कंचन से बात करने की कोशिश की लेकिन उसकी बात नहीं हुई। इसके बाद उसने समझा कि शायद कंचन की कहीं शादी हो गई, क्योंकि अक्सर वह कहती थी  की उसकी शादी किसी दूसरे के साथ तय हो रही है।

अमित को पुलिस ने भोपाल के मिसरोड थाना क्षेत्र के झसमेलर कोलनी स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया। वहीं, भोपाल के एडिशनल एसपी एसएस चौधरी ने बताया कि अमित स्थानीय स्कोप इंजीनिश्‍ािग कॉलेज में पढ़ता था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया।

क्या है पूरा मामला

16 जुलाई को विद्या विहार इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंरगा में बीटेक की छात्रा कंचन का फांसी के फंदे से लटका शव पुलिस ने जब्त किया था। इस मामले में कंचन के मोबाइल डिटेल के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ कि कंचन की मौत प्रेम प्रसंग में हुई है।

पुलिस ने जब कंचन के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल खंगाला तो उसमें इस बात का खुलासा हुआ कि कंचन का अमित रंजन नामक किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान कंचन के मोबाइल फोन से फांसी की सेल्फी भी पुलिस को मिली थी। यह सेल्फी कंचन ने फांसी लगाने के महज कुछ मिनट पूर्व में ली थी और अमित को भेजा था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने आखिरकार अमित रंजन को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet