नवगछिया: दोस्त ने ही धोखा दिया, फोन करके गर्लफ्रेंड को अपने कमरे में बुलाया और फिर पांच दोस्तों संग पार्टी मनाई। लड़कों ने धोखे से लड़की को शराब पिला दी और फिर नशा आने के बाद पांचों लड़कों ने नशे में झूमती लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।
Total Downloads: 116
घटना जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप की है, जहां नवगछिया की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा एक कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी, उसकी दोस्ती भागलपुर के भगवती अपार्टमेंट में रहने वाले एक छात्र से हो गई, दोनों की बातें होती थीं, धीरे-धीरे दोनों की गहरी दोस्ती हो गई।

कुछ देर के बाद छात्रा को नशा चढ़ गया और वह सुध-बुध खो बैठी फिर पांचों लड़कों ने घंटे भर तक बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में उसके घर पहुंचा दिया।
जब छात्रा को होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी और उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई, उसने रोते हुए कपड़े पहने और थाने पहुंच गई, जहां उसने अपनी पूरी बात बताई और पांचों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद लड़के फरार बताए जा रहे हैं।

