नवगछिया : आज कल नवगछिया मे कुछ अलग तरह की घटना घट रही है जिससे लोग है अंजान, जी हां  बात  नवगछिया बाजार मे पिछले कुछ दिनों से करीब रात के २ बजे के आस पास ट्रांस्फेर्मेर से लाइन काट दिया जाता है और पूरा मोहल्ला अँधेरे मे रहता है सूत्रों से मिली जानकारी से बाजार के कई हिस्सों मे ऐसी घटना घट चुकी है जब इस विषय पर बिजली मिस्त्री दीपक कुमार से बात हुआ तो उसने बताया कि हां मै भी कुछ दिनों से इसी घटना से परेशान हू

जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर कॉलोनी, नोनिया पट्टी, सत्यानारयान मंदिर रोड, गरीबदास ठाकुरबाड़ी  मे ये घटना घट चुकी है अचानक कोई देर रात  आता है बिजली काट चला जाता है कही ऐसा तो नहीं अपराधी बिजली काट मौके के तलास मे रहते है और बार बार विफल हो जाते हो या किसी असमाजिक तत्वों द्वारा ऐसा कुछ किया जाता हो जो भी हो सच, मगर रहे साबधान…  हो सकता है कोई अप्रिय घटना दे सकते है अंजाम |

आये दिन बाजार मे लूट कि घटना इस कदर बढ़ गयी है कि लोग रातो मे लेट से सोते है और घर की पहरेदारी करते है ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए आज कल लोगो का जीना हो गया है मुहाल

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *