भागलपुर : अस्‍पताल में इलाज के दौरान युवती को एक शादीशुदा युवक से प्‍यार हो गया। घर वापस लौटने पर दोनों फोन पर बातें करने लगे। एक दिन युवक के कहने पर युवती उसके साथ भाग गई।  इसके बाद जब दोनों घर पहुंचे तो पहली पत्‍नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस को बुला दी। मामला बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा का है।

भागलपुर से शादी का झांसा देकर भगाई गई लड़की बछवाड़ा में बरामद हुई है। थाना क्षेत्र के रानी-एक पंचायत के नारेपुर गांव से बुधवार की रात्रि बछवाड़ा थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। उक्त लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के थाना बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की विगत 26 नवंबर से गायब थी। लड़की के परिजन द्वारा भागलपुर जिले के थाना बिहपुर थाने में थाना कांड संख्या 510/2017 में सोनू नामक एक लड़के पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन उक्त लड़की अपने प्रेमी  बेगूसराय जिला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर गांव निवासी साजन कुमार दास के द्वारा भगाई गई थी।

बुधवार की रात्रि जब लड़की शादी-सुदा प्रेमी युगल के घर बेगूसराय जिला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर गांव पहुंची तो प्रेमी की पहली पत्नी ने इस लड़की को देख झड़प शुरू कर दिया। शोरगुल को सुन अगल-बगल के लोग जमा हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक हो गई। परिवार के कलह को देख प्रेमी के पिता ने बछवाड़ा थाने को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर तत्क्षण बछवाड़ा थाने की पुलिस वहां पहुंची और लड़की को अपने कब्जे में लिया।

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि विगत दो साल पूर्व नारेपुर गांव निवासी अमित दास का पुत्र साजन कुमार दास से बेगूसराय में किसी निजी क्लीनिक में परिजनों के इलाज के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। तब से दोनों के बीच मोबाइल से संपर्क बना हुआ था।

विगत 25 नवंबर को लड़का भागलपुर जिला, थाना बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव पहुंचकर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भागा ले आया। मामले की सूचना लड़की के परिजन व संबंधित थाने को दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *