नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के नोनियांपट्टी में शनिवार को पुलिस पब्लिक अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में नोनियां पट्टी के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. पुलिस पब्लिक संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने अपनी अपनी समस्या पुलिस के समक्ष रखी. लोगों ने मुहल्ले में असामाजिक तत्वों द्वारा जुआ खेले जाने एवं शराब पीकर हो हल्ला करने की जानकारी पुलिस को दी गई.
मौके पर थानाध्यक्ष पुनि सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस समस्या का समाधान होगा. पुलिस अपकी मद्द के लिए हमेशा तत्पर है. मुहल्ले में जुआ हो या शराब पीकर हो हल्ल किया जाय हमे सूचना दे. पुलिस निश्चत रुप से कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा की इस समस्या के समाधान के लिए आप लोगों के सहयोग की जरुरत है. आप लोगों के सहयोग से ही इस समस्या का स्थाई निदान संभव हो पाएगा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस पदाधिकारी को सहयोग करने का आश्वासन दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने शराब समाज के लिए हानीकार है. इससे समाज में पड़ने वाले दूष्प्रभाव को बताया साथ ही उन्होंने कहा की शराब पीना या शराब की खरीद बिक्री एक अपराध है. वहीं उन्होंने बाल विवाह करना एवं दहेज लेना और देना भी अपराध है. उन्होंने कहा कि कहीं भी ऐंसा होता है तो पुलिस को सूचीत करें. उन्होंने मुहल्ले में अपराधियों की गतीविधि होने पर भी सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपिल की मौके पर सअनि मंजर अहमद खां सिहत अन्य मौजूद थे.


