नवगछिया : एक तरफ जहां सरकार दहेज लेने व देने पर सख्त कानून बना कर जागरुकता अभियान चला रही है। वहीं समाज में दहेज लोभियों में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। नवगछिया पुलिस जिला के भावानीपुर ओपी के नारायणपुर निवासी कांग्रेस यादव की 22 वर्षीय पुत्री ललीता देवी को दहेज लोभियों के प्रताड़ना का दंश झेलना पड़ रहा है वहीं दहजे नहीं मिलने पर लालची पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस संबंध में पीडित ललीता देवी ने नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बेगुसराय मेनका फतहपुर निवासी पति रंगीन यादव, भैसूर छबिल यादव, ससुर वशिष्ठ यादव, गोतनी छबिया देवी अन्य को नामजद किया है। महिला ने दिये आवेदन में बताया है कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी रंगीन यादव से हुई थी।

शादी के बाद से ही मेंरे ससुराल वाले मेरे भाई से एक लाख रुपये एवं मोटरसाइकल दहेज मांग रहे थे। शादीकुछ वर्ष बाद दहेज नहीं मलने पर वे लोग मुछे प्रताड़ित करने लगे और कहने लगे की जबतक मोटरसाइकल नहीं देने पर तुम्हे छोड़ कर दूसरी शादी कर लेंगे। इसी क्रम में तीन माह पूर्व मेरे ससुर ने मुझे अपने पिता के घर पहूंचा दिया और कहा क जब तक दहेज नहीं मिलेगा तुम्हे नहीं ले जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पति रंगीन यादव ने फोन कर कहा कि मेंने दूसरी शादी कर ली है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *