खरीक: संविदा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितिकरण और समान कार्य समान वेतन समेत नियमित स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों की भांति अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर खरीक प्रखंड के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को खरीक प्रखंड के पीएचसी,चार एपीएचसी,और तेरह उपकेंद्रों के स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह ठप कर दिया.संविदा कर्मियों का नेतृत्व कर रहे संविदा आयुष चिकित्सक डॉ संत कुमार निराला ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक के सामने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए धरना दिया.संविदा कर्मी आयुष चिकित्सक डॉक्टर संत कुमार निराला,स्वास्थ्य प्रबंधक आरबीएसके चिकित्सक,डाटा ऑपरेटर पारा मेडिकल,एएनएम, आशा,ममता,बीसीएम,बीएचएम समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की राज्य सरकार हमारे साथ दो रंगी नीति अपना रही है.
Total Downloads: 115
एक ही तरह के कार्य करने के लिए एक ही अस्पताल में अलग अलग पगार देकर ऊंच नीच का एहसास करा रही है.राज्य सरकार हम लोगों के संविदा को विस्तारित करने पर रोक लगा दी है.सरकार की तानाशाही और इस भेदभावपूर्ण दोरंगी नीतियों के कारण हम संविदा स्वास्थ्य कर्मी हासिये पर आ गए हैं.हम लोगों का कोई दुख दर्द सुनने वाला नहीं है.जीवन जीना असहज हो गया है.ऐसी परिस्थिति में हम लोगों ने करो या मरो की नीति का अनुसरण करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.हड़ताल पर गए संविदा कर्मियों ने खरीक पीएचसी,चार एपीएचसी और तेरह उप केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं को अनिश्चितकालीन ठप कर दिया है.

संविदा चिकित्सकों और कर्मियों का कहना है कि मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक जमीन पर धरना देने लगे फिर भी यह तानाशाही सरकार पीड़ित संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आवाज सुनने तक तैयार नहीं है.हम लोग तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है.राज्य सरकार हम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले नियमित करें.
न्यायालय द्वारा पारित समान कार्य के लिए समान वेतन संबंधी न्यायादेश को लागू करें.संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों की भांति अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराया जाय.जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन का कार्य जारी रहेगा
अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना में डॉ संत कुमार निराला, डॉ पीके प्रसाद,समीना कुमारी, विकास कुमार,एएनएम,मनीषा कुमारी,विभा कुमारी,समीना कुमारी,विकास कुमार,राज किशोर साह,सभी एएनएम, आशा,ममता,समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

