ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत, दो अलग-अलग जगहों मवि कदवा व ठाकुरजी कचहरी टोला में, रविवार के दिन बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के तहत, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर उसके माध्यम से बाल विवाह और दहेज ना लेने के लिए लोगों को जागरुक किया गया. कार्यक्रम में “बिटिया बहादुर” नामक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीत-संगीत की प्रस्तुति- लोक शिक्षा समिति भागलपुर की ओर से आए हुए काला जत्था के टीमों ने कर, लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे.
Total Downloads: 107
यहां आकर्षण का केंद्र तो तब देखने को मिला, जब टीमों में शामिल पूजा व लक्ष्मी कुमारी के द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित गीत- “सुनी-सुनी दहेजवा के नामे, कालेज बा कांपे गे बहिना” की प्रस्तुति की तो लोगों का भीड़ पूरे स्कूल परिसर में उमड पड़े.

वहीं कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे टीमों ने आगामी 21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील भी लोगों से किया. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक अरविंद कुमार, एसआरजी शैलेंद्र घोष, मुखिया अशोक सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, सरपंच सिराज साह, उप सरपंच विजय कुमार साह, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय राय, प्रेरक पिंटू कुमार ठाकुर व सभी टोला सेवकों के साथ अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

