बिहपुर में एनएच 31 पर सोमवार को तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को धक्का मार दिया। इस घटना में खरीक प्रखंड के राघोपुर निवासी शिक्षक विष्णुकांत विश्वासी का पैर टूट गया। गंभीर स्थिति में शिक्षक को भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। स्थनीय लोगों द्वारा वाहन एवं चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं घायल शिक्षक को उपचार के लिए बिहपुर पीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। इधर, घायल शिक्षक ने बताया कि वे मध्य विद्यालय हरिओ महेशपुर में पदस्थपित हैं। रोज की तरह सोमवार को भी अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। दिन के करीब 11 बजे बिहपुर बस स्टैंड के पास एनएच 31 पर नारायणपुर की तरफ से आ रहे वाहन ने उन्हें बाइक समेत उड़ा दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर आयकर विभाग भागलपुर का नेम प्लेट लगा है।

औलियाबाद के पास सड़क किनारे टेम्पो पलटा, दो जख्मी

बिहपुर। प्रखंड के औलियाबाद के पास एक सामान ढोने वाला टेम्पो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। इस घटना में टेंपो चालक एवं गाड़ी मालिक को हल्की चोट आई। टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर झंडापुर ओपी के एसएसआई हरेंद्र राम मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां घायल नहीं था। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। जानकरी के अनुसार गाड़ी खगड़िया जिले के परबत्ता की पूजा कुमारी पति बालमुकुंद भगत की बताई जा रही है। वहीं परबत्ता से बिहपुर पहुंचे बालमुकुंद भगत ने बताया कि गाड़ी सर्विसिंग के लिए भागलपुर जा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *