खरीक : खरीक प्रखंड के अठगामा में शनिवार की सुबह घूर से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने अगलगी की घटना की सूचना खरीक अंचलाधिकारी और अग्निशमन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन दमकल की गाड़ी में तकनीकी खराबी होने के कारण आग पर काबू नहीं हो सका था. उसके बाद उन्होंने काफी मशक्कत से अपने बूते पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया. इन लोगों के घर जले उसमें मसोमात पावो देवी ,गोपाल मंडल और छत्तीस मंडल का घर शामिल है .
Total Downloads: 107
मौके पर ग्रामीणों ने खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया को अगलगी की सूचना दी है. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह सभी लोग अपने अपने घरों में लेटे हुए थे बगल में आग के लिए घूर लगाया था घूर के बगल में बकरी बांधी हुई थी बकरी के झूल से आग सुलग कर धीरे-धीरे बगल में रखें भूसे और खरपतवार में पकड़ लिया थोड़ी देर में आग की लपटें ऊपर उठने लगी आसपास में अफरा तफरी मच गई
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बगल में रखें सूखे पुआल और पलाश के बोझे को दूर हटा कर रखा गया भूसे में आग पकड़ लिया आग की लपटें ऊपर की ओर उठने लगी स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाल्टी से पानी डालकर काबू पा लिया तब तक दम कल की भी गाड़ी आ चुकी थी लेकिन दमकल की गाड़ी में तकनीकी खराबी होने की वजह से पानी अगलगी स्थल तक पाइप से नहीं भेजा जा सका नतीजतन ग्रामीणों ने चापाकल से बाल्टी में पानी भरकर अगलगी स्थल पर डालना शुरू कर दिया.


बहुत देर तक पानी डालने के बाद बड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया.अग्नि पीड़ितों का कहना है कि सरकार हमें पूर्ण रुप से अगलगी की मुआवजा दें. ताकि हम लोग सामान्य जीवन जी सकें.इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि अगलगी की घटना की सूचना मिली है.आग पर काबू पा लिया गया है.अग्नि पीड़ित परिवारों को मदद की जाएगी.
