नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में भवानीपुर पुलिस ने काँबिंग आँपरेशन चलाकर किसानों के खेतों से सुरक्षित घर तक फसल पहुँचाने का दावा किया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को कोसी दियारा के करहिल बहियार,बैनाडीह, सिरखंडी, नगड़पारा,भ्रमरपुर बहियारों में रैप जवान व डीएपी जवानों के साथ काँबिंग आँपरेशन चलाकर दियारा में अपराधियों के नजर में खौफ पैदा करने की कोशिश की. मालूम हो कि लगातार पुलिस दबिश व संजय यादव की गिरफ्तारी के बाद भी किसान दहशत में है.
Total Downloads: 337
बर्षो से कोसी दियारा में घुड़सवार गिरोह के नारायणपुर निवासी वाँछित शबनम यादव व चौहद्दी निवासी देवा झा गिरोह के द्वारा सम्राज्य फैला हुआ है जो जयरामपुर एवं भ्रमरपुर के हजारों एकड़ कोसी नदी से निकली जमीन पर अवैध कब्जा जमाए हुए है

सूत्रों की मानें तो बिरोधाभास बोलने पर भी दियारा में बंदुके गरजने लगती हैं बराबर गोलीबाड़ी से दियारा में मजदूर खेत में कार्य करने से भी खौफ खाते हैं वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश किसानों से मिलकर अपना मोबाईल नंबर देकर अपराधियों की गतिविधि व सुचना देने की अपील की है सुचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा का विश्वास दिलाया है.

