नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव से अपने ननिहाल लगभग बीस दिन पुर्व आई नानी के घर रह रही रीना खातून 17 मंगलवार को 12:30 बजे अपने प्रेमी के संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.नतिनी की लापता होने को लेकर बलाहा निवासी लड़की की नानी समीला खातून ने थाना में मोतिहारी जिला, महेसी थाना के गरहीया निवासी मो. रुस्तम के विरुद्ध नतिनी को प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से बहला फुलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है.

आवेदन के अनुसार दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने तथा प्रेम प्रसँग का मामला पुर्व से चल रहा था जो दिल्ली में एक ही काँलोनी में रहता था. सूचना लड़की के ननिहाल एवं घर के सदस्यो कॊ पूर्व से था. बीस दिन पहले यूपी के देवरिया जिला थाना रामपुर कारखाना लालापोखर निवासी सिद्दीक की बेटी रीना ननिहाल आई थी

वही बाजार घूमने की बात कहकर मधुरापुर बाजार के लिए मंगलवार को 12:30 बजे एनवाँयड मोबाईल व पाँच सौ रुपये साथ लेकर घर से निकली थी जो प्रेमी के साथ फरार हो गई. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने देते हुए बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. लोकेशन ट्रेस के आधार पर छात्रा की बरामदगी व आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *