नारायणपुर- प्रखंड के बैंकठपुर दुधैला पंचायत के दुधैला गांव में गुरुवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे सोलर बैटरी के शाँर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 50 घर जलकर राख हो गया. नारायणपुर गंगा पार बैकठपुर दुधेला पंचायत के कटाव पीड़ित परिवार सोनबर्षा मध्य बिधालय की जमीन पर नया टोला दुधेला गांव में लालू मंडल के घर में लगी सोलर बेटरी के शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गया. वही पछुआ हवा का तेज झोंका होने के कारण आग की लपटें काफी तेजी से पूरब दिशा की ओर बढ़ते हुए कटावपीड़ीत नवनिर्मित फुस व खपरैल के बने लगभग पचास घरों को अपनी आगोश में ले लिया.जिसमें सत्ताईस परिवार के घर के सारा समान अनाज,बच्ची की शादी के लिए रखे रुपये बँधी बकरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया.
आग की तेज लपटें देख आसपास के खेत में कार्य कर रहे मजदुर किसान ने दौड़ पड़े व हंगामा किया.देखते ही देखते आग व धुँआ की लपटें विकराल रूप ले लिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीण, मजदुर,किसान सत्यनारायण मंडल,दिनेश मंडल, गोपाल मंडल,पप्पू मंडल,धनिक मंडल, विनोद मंडल,संजय मंडल सहित अन्य लोगों ने बोरिंग पम्पसेट से पटवन कर रहे किसान के पाइप से आग को बुझाने की असफल कोशिश किया. लेकिन तबतक आग घर को आगोश में लेकर जलकर राख हो गया था.
इस अग्निकांड में गोरेलाल मंडल का दो फूस का घर, विनोद मंडल का एक घर, मदन मंडल का एक घर, रूपनारायण मंडल का दो घर, मसो शिरोमणि देवी का एक घर, धनिक मंडल का एक घर, लालू मंडल का एक घर, सहिंदर मंडल का एक घर, अनिल मंडल का एक घर, छब्ली मंडल का एक घर, योगी मंडल का एक घर, सोनेलाल मंडल का एक घर, दिनेश मंडल का तीन घर, काबो देवी का एक घर, संजय मंडल का दो घर, दिलो मंडल का दो घर, मुकेश मंडल का दो घर, विनोद मंडल का तीन घर, डब्लू मंडल का दो घर, सिकंदर मंडल का एक घर, फुदो मंडल ,नरेश मंडल का एक घर, मिथुन मंडल का दो, अख्लेस मंडल का एक घर, दशरथ मंडल का दो, विद्याधर एवं योगेन्द्र मंडल का एक घर जला है चुनचुन मंडल व दिनेश मंडल के किराने की दुकान का लगभग पचास हजार का समान जलने की बात बताई.

वहीं युवक दीबो 8 प्रियांशु 10 बालबाल बच गया दोनों घर में खेल रहा था आग को देखकर काफी भयभीत हो गया दोनों इतना डरा हुआ था की कुछ बोल नहीं पा रहा था. जिसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज करवाया गया. ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रामजपी पासवान घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर सभी को शनिवार को सहायता राशि देने की बात कही. वही सीओ ने गांव के डीलर कारेलाल मंडल को स्थल पर सभी अग्निपिडितो के लिए भंडारा लगाकर खिचड़ी सब्जी बनाकर खिलाने का आदेश दिया है.


