नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुर्वी समपार संख्या 20 के पास पटरी टुटने से डाउन 15623 काँमख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन एवं 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल बाल बची. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार गुरुवार की सुबह सात बजे ग्रामीण बासुकी ठाकुर ने टुटी पटरी देखकर स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल को जानकारी दी
Total Downloads: 105
मौके पर स्टेशन प्रबंधक सर्तकता दिखाते हुए 15623 डाउन भगत की कोठी काँमख्या एक्सप्रेस व 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस को लगभग 20 मीनट तक रोककर धीरे धीरे ड्राइवर को सर्तकता आदेश के साथ निकाला गया.

स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही समपार 20 के 80 किलोमीटर डाउन लाईन 80 – 4- 2 के पास घटनास्थल देखने के तदुपरान्त बिहपुर सेक्सन इंजीनियर उदय कुमार को जानकारी दी गई व केबिन मास्टर के द्वारा कीमेन को जानकारी दी गई पटरी लगभग 2:30 बजे मरम्मत कर परिचालन शुरू किया गया. सुबह में मालगाड़ी गुजरने के बाद पटरी टुटी होगा.पटरी क्षतिग्रस्त से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई.

