Total Downloads: 66
नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित मध्य विद्यालय भवानीपुर के प्रधानाध्यापक नवीन यादव को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान शिक्षक को आंख एवं सर पर गंभीर चोट आई है. इस बाबत शिक्षक नवीन यादव के बयान पर ग्रामीण गोविंद यादव के विरुद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है. घटना के बाद विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रंगरा पुलिस ने पहुंचकर आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया.
भवानीपुर में ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटा, एक गिरफ्तार।
,, पिटाई के विरुद्ध शिक्षकों में रोष, शिक्षक संघों ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्राप्त जानकारी अनुसार भवानीपुर के ग्रामीण गोविंद यादव का पुत्र समीप के एक निजी विद्यालय में पढ़ता था और उन्होंने अपने पुत्र का मध्य विद्यालय भवानीपुर मैं भी नामांकन कराया था इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने छात्र को परीक्षा में सम्मिलित होने से रोक लगा दिया. जिसको लेकर गोविंद यादव आग बबूला हो गए और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय में आ धमके और प्रधानाध्यापक नवीन यादव की जमकर पिटाई कर दी. विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विद्यालय से भाग कर अपनी जान बचाई.

,, घटना को लेकर शिक्षकों में रोष , शिक्षक संघों ने दी आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद अनुमंडल के तमाम शिक्षकों के बीच यह बात आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते दर्जनों शिक्षक घटनास्थल मध्य विद्यालय भवानीपुर पहुंच गए और वहां पहुंचकर रंगरा प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक ने घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की. इस घटना के बाद से शिक्षक काफी आक्रोशित हो गए है. घटना के विरोध में शिक्षक संघ के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों शिक्षकों ने रंगरा थाने में पहुंचकर रंगरा थाने का घेराव किया.
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपालपुर के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह, उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नवगछिया अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के उपप्रधान सचिव योगेश कुमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन से शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. शिक्षक संघों ने कहा है की अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई तो इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.
संघ के प्रधान उपसचिव योगेश कुमार ने कहा कि आगामी मंगलवार को दिनाँक 13/03/2018 को समय के दो बजे संघ की वैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. साथ ही साथ कल प्रखंड के सभी विद्यालय में शिक्षक बांह में काली पट्टी बाँध कर इसका विरोध करेंगें. साथ ही उन्होंने कहा कि आये दिन शिक्षकोंके साथ लगातार घटनाए हो रही है.
पूर्व में भी गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पकड़ तकिया में अपराधियों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षक शंभू मंडल के दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. बताते चलें कि इसी विद्यालय के शिक्षक, बलराम रजक, प्रमोद पासवान, संजय सिंह को भी ग्रामीणों ने पूर्व में भी पिटाई की थी. महिला शिक्षिका के साथ भी कई बार अभद्रता की गई है. यदि शिक्षक के उपरा होने वाले पर घटनाओं में रोक नहीं लगाया गया तो पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन होगा.

