भागलपुर- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस गुरुवार को यार्ड में पटरी से उतर गई। ट्रेन सुबह यार्ड से प्लेटफार्म पर आ रही थी। इसी क्रम में एक ही बोगी कर चार चार पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलकर्मियों में अफरा तफरी मच गई।
तुरंत इस घटना की जानकारी मंडल मुख्यालय को दी गयी। ट्रेन को यथास्थिति लाने में लगभग 3 घंटे लग गए। एक घण्टा बाद जमालपुर से एआरटी वैन पहुची तब जाकर बोगी को पटरी पर चढ़ाया गया। इस वजह से यह ट्रेन सुबह 8.45 बजे भागलपुर से रवाना हुई। जबकि सही समय 5.35 है।

बता दें कि दो सप्ताह पहले ही शंटिंग के दौरान स्पेयर एलचबी रेक की एक बोगी भी यार्ड में बेपटरी हो गयी थी। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा एवं संरक्षा की पोल खोल दी है


