नवगछिया : नवगछिया के रंगरा प्रखंड के मंदरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बीएड एवं डीएलईडी कॉलेज के खुलने की सारी प्रक्रिया को पूरी कर ली गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए मंदरौनी में खुलने वाले बीएड एवं डीएलईडी कॉलेज के अर्जुन कॉलेज आफ एजुकेशन के चेयरमैन राजीव रंजन झा ने कहा कि कॉलेज का उद्घाटन मई माह में किया जायेगा. महाविद्यालय का भवन बनकर तैयार और अन्य प्रकार की तैयारी की जा रही है. संभावना है कि राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा महाविद्यालय का उद्घाटन करवाया जायेगा.
” मंदरौनी में बीएड कॉलेज का मई माह में होगा उद्घाटन
,, राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किये जाने की संभावना
,, क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि : राजीव
श्री झा ने कहा कि उक्त कॉलेज नवगछिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.नवगछिया शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी काफी पीछे है. इसलिए नवगछिया जैसे क्षेत्रों में इस तरह के कॉलेज की काफी अवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के मुख्य संरक्षक बिहार, बंगाल व त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डा डी वाई पाटिल है. राजीव ने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंध कमेटी में देश और विदेश के कई शिक्षाविद और विद्वान हैं. जिनमें जस्टिस एसएन झा, बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी, कई विश्वविद्यालयों में कुलपति रह चुके डा जनार्दन झा आदि अन्य भी शामिल हैं. जानकारी दी गयी कि बीएड सौ और डीएलईडी में भी सौ छात्रों का नामाकंन लिया जायेगा.

डीएलईडी के लिए पंजियन प्रारंभ हो चुका तो बीएड में नामांकन लेने के लिए विवि स्तर से आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा, इसमें चयणित होने छात्रों का नामांकन लिया जायेगा.

श्री झा ने कहा कि डीएलईडी कोर्स का संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मान्यता प्राप्त है तो बीएड कोर्स का संचालन तिलकामांझी भागलपुर विवि मान्यता प्राप्त है. उन्होंने कहा कि एससीएसटी और ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृति की भी व्यवस्था है. श्री झा ने बताया कि अर्जुन कॉलेज आफ एजुकेशन स्व अर्जुन झा के नाम से बनाये गये ट्रस्ट द्वारा संचालित है. ट्रस्ट में नीलम देवी प्रेसिडेंट हैं तो संजीव कुमारझा, कल्पना झा, अलका झा ट्रस्टी हैं


