नवगछिया : सोसलिस्ट पार्टी इंडिया के तत्वावधान में एससीएसटी उत्पीड़न अधिनियम में छेड़ छाड़ के विरोध में भारत बंद का आह्वान दो अप्रैल को किया गया है. एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए सोसलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गौतम प्रीतम ने कहा कि यह दलित वंचित लोगों के साथ अन्याय है. यह बर्दाश्त से बाहर है. इस कानून को यथावत रखने के लिये आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी.

गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि दो अप्रैल को आम जनता से भारत बंद का आह्वान किया गया है. शनिवार को इसी संदर्भ में बिहपुर गोल चौक पर एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमे राष्ट्रीय सचिव गौतम कुमार प्रीतम, संत रविदास महासभा के अखिलेश दास, अजय रविदास, मो जाहिद अंसारी, नसीब रविदास, सुधीर यादव, रोहित रजक, श्याम सक्सैना, श्रीश, छोटू, राशिद, गोविंद मल्लिक आदि अन्य भी थे.

भारत बंद को लेकर 23 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती

एससीएसटी अत्याचार अधिनियम में बदलाव को वापस लेने, दलित आरक्षित वर्ग में मेधावी छात्रों के चयन में कोटा बहाल करने, एससीएसटी, ओबीसी को आजादी के अनुसार आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, भाकपा माले एवं आइसा समेत अन्य राजनीतिक दलों द्वारा 2 अप्रैल को पूर्व घोषित भारत बंद को लेकर नवगछिया में पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय है. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय से जारी एक आदेश में कहा गया है कि बंद को देखते हुए रेल, सड़क, सार्वजनिक संस्थानों व यातायात के बाधित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

अनुमंडल प्रशासन द्वारा बंदी को देखते हुए कुल 23 स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. बिहपुर बाजार, झंडापुर पश्चिम, बभनगामा बाजार, महंत स्थान चौक, बिहपुर पेट्रोल पंप, बिहपुर रेलवे स्टेशन, बिहपुर बस स्टैंड, झंडापुर पश्चिम, नारायणपुर रेलवे स्टेशन, नारायणपुर बस स्टैंड, खरीक चौक, राघोपुर, जहान्वी चौक, तेतरी चौक, नवगछिया जीरोमाइल, नवगछिया बस स्टैंड, नवगछिया बाजार, मकनपुर चौक, नवगछिया रेलवे स्टेशन, कटोरिया रेलवे स्टेशन, रंगरा चौक पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *