नवगछिया : नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड स्थित गणपति होटल मंगलवार की संध्या समय सिलेंडर में आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई.
मौके पर आग की सूचना अग्निशामक दस्ते को भी दी गई. वहीं तत्काल आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर कुछ देर बाद ही काबू पा लिया गया.

आग पर काबू पा लेने के बाद अग्निशामक दस्ता भी स्थल पर पहुंची. जहां दस्ते ने आग को नियंत्रित देखने के बाद पुनः वापस लौट गई.


