नवगछिया : नवगछिया के नगरह रामनगर बिन टोली कोसी नदी घाट पर हुए नौका दुर्घटना में डूबे पांच बच्चों का शव दुर्घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं हो पाया. एक सप्ताह तक एसडीआरएफ एव एनडीआरएफ की टीम के द्वारा शुक्रवार तक शवों की तलाश की गई.
Total Downloads: 116
– डूबे बच्चों के परिजनों ने एसडीओ को दिया आवेदन, किया मुआवजे की मांग
शव बरामद नहीं होने के बाद नौका दुर्घटना में डूबे बच्चों के परिजन द्वारा शनिवार को विनोद मंडल की अगुवाई में नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को लिखित आवेदन दिया.

इस दौरान परिजनों ने अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. मालूम हो कि 29 अप्रैल के नौका दुर्घटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटेगा निवासी वेदानन्द सिंह के तीन बच्चे राजू कुमार, मुन्ना कुमार एवं गुंजा कुमारी का शव बरामद नहीं हो पाया. इसके अलावे रामनगर बिंद टोली निवासी बलराम महतो की पुत्री खुशबू कुमारी एव पुत्र नीलेश कुमार का शव बरामद नहीं हो पाया है.

सीओ ने कहा जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा मुआवजा
नवगछिया के सीओ उदय कृष्ण यादव ने कहा कि जिन डूबे बच्चों के शव नहीं मिला है, उनके परिजनों को भी जल्द से जल्द मुआवजा देने के लिये प्रशासनिक पदाधिकारी प्रयासरत है. प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

