नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के 44 जन वितरण प्रणाली दुकानों में रविवार को एक साथ 13 पदाधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वितरण संबंधी जानकारी पदाधिकारियों द्वारा ली गई. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मिशन जागृति संकल्पना के तहत पदाधिकारियों की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकान में खाद्यान्न वितरण एवं दर संबंधित गड़बड़ी की शिकायत की जा रही थी. ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई है. निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट में हर जन वितरण प्रणाली दुकान के 50 उपभोक्ताओं से दर एवं वितरण संबंधित मंतव्य भी देने को कहा गया है.

File Photo

एसडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिन जिन जन वितरण प्रणाली दुकान में गड़बड़ी पाई जाती है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. टीम में बीडीओ नारायणपुर सत्येंद्र कुमार, बीडीओ इस्माइलपुर श्वेता कुमारी, सीओ नवगछिया उदय कृष्ण यादव, सीओ इस्माइलपुर सुरेश प्रसाद, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी इमरान आलम, बीडीओ नवगछिया राजीव कुमार रंजन, बीडीओ गोपालपुर प्रियंका कुमारी, सीओ बिहपुर रतनलाल, बीडीओ खरीक संतोष कुमार मिश्र, सीओ रंगरा जितेंद्र प्रसाद राम, एमओ खरीक मुकेश कुमार, एमओ रंगरा विवेक कुमार, सीओ नारायणपुर रामजी पासवान शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *