प्रखंड के नारायणपुर गांव में रविवार की रात्रि में सकलदेव यादव के घर पर अपहरण करने के आरोपियों ने केस उठाने की धमकी दी और गोलीबारी कर दहशत फैला दी। 13 वर्षीय नीतीश कुमार का अपहरण 19 मई को गांव के कुख्यात शबनम गिरोह के मदन यादव ने कर लिया था।
Total Downloads: 351
वहीं एक मई को नीतीश की बहन का भी अपहरण करने का आरोप है। दोनों मामले को लेकर पुलिस मदन यादव के घर पर दबिश दे रही है। इस कारण मदन यादव सहित सात लोगों ने रविवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर धमकी दी कि केस उठा लो नहीं तो पूरे परिवार को अंजाम भुगतना होगा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर रात्रि में गांव में गया था, लेकिन भय से कोई कुछ बताने से इनकार कर रहा है। मदन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सकलदेव यादव ने सोमवार की रात में सात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।

