नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा के सीबीएससी दसवीं की परिक्षा में अंकित राज 95.4 प्रतिशत अंक लाकर नवोदय टाँपर बना.प्राचार्य डा.ब्रजैश कुमार ने बताया कि इस बार दसवीं की परिक्षा में छात्र एवं छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया. परिक्षा में शामिल 79 छात्र छात्राओं में से दो छात्र छात्रा ने 95 प्रतिशत से अधिक,16 छात्र एवं छात्रा 90 प्रतिशत से अधिक,52 छात्र छात्रा ने 75 प्रतिशत से अधिक तथा 70 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की. सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः अंकित राज 95.4 प्रतिशत, ब्युटी राज 94.8 प्रतिशत,सोनल कुमारी 93.4 प्रतिशत,

मुकेश चौधरी 92.8 प्रतिशत,प्रशांत कुमार91.6 प्रतिशत,रामशरण 91.6 प्रतिशत,रवि कुमार 91.4 प्रतिशत,अनुपमा कुमारी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.बिधालय के दो छात्र अंकित राज एवं प्रशांत कुमार ने समाजिक बिज्ञान परीक्षा में सौ में सौ अंक लाए. गणित में अंकित राज एवं ब्युटी राज ने 98,हिंन्दी में रविशंकर ने 97,अंग्रेजी में ब्युटी राज एवं कोमल कुमारी ने 96,जबकि ब्युटी राज ने बिज्ञान में 95 अंक प्राप्त किया.बिधालय के टाँप टेन में तीन छात्राएँ ब्युटी राज,सोनल कुमारी,अनुपमा कुमारी क्रमशः

दुसरा,तीसरा एवं आठवाँ स्थान प्राप्त किया.नवोदय बिधालय परिवार द्वारा छात्रों के सफलता पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर प्राचार्य डा.ब्रजैश कुमार, डा.उमाशंकर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह,मनीष कुमार उर्फ मन्नू, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने सफल छात्रों बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *