नारायणपुर : प्रखंड के मध्य बिधालय सतियारा में शुक्रवार को ग्रामीण पवन मंडल के बिना नामांकन के छोटे बच्चे को बिधालय भेजने पर बच्चे द्वारा बिधालय में शोच करने पर शिक्षकों द्वारा अभिभावक को सुचना देने पर शराब के नशे में धुत्त अभिभावक पवन मंडल ने बिधालय में जमकर हंगामा व गालीगलौज किया. हंगामा करते देख बिधालय के शिक्षक कक्षा में चले गए.हंगामा करते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.और नशे में धुत्त पवन को समझा बुझाकर पवन को वापस घर की और ले गया.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिधालय के शिक्षक ने पवन को आँगनबाड़ी केन्द्र में छोटे बच्चे को पढाने की सलाह दी.तो पवन नशे में था ही और गुस्से से आग बबुला हो गया और बिहार सरकार सहित शिक्षकों को गाली गलौज कर अपनी भड़ास निकाली और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया और कहा आँगनवाड़ी केन्द्र पर पढाने को कह रहे हैं जिसमें कभी कभी केन्द्र खुलता है तो बच्चे वहां नहीं रहते हैं.

मेरे बच्चे का नामांकन दाखिल किजये और पढाइये मेरे घर से सभी बच्चे यहाँ आते हैं इसे भी पढाईये आपको सरकार बच्चों को पढाने के लिए वेतन देती है साथ ही बच्चों के लिए खाने का भी व्यवस्था विद्यालय में होती है. वहीं बिधालय के छठी कक्षा की कई छात्रा ने बताया कि विद्यालय में पवन बराबर शराब पीकर हंगामा करता है.

जिससे हमलोगों को पठन पाठन प्रभावित होता है. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग मजबुर हैं. विद्यालय में कम स्टाप हैं. विद्यालय परिसर जिस माहोल में उसी के अनुकूल परिवेश में मुझे छात्रों के साथ रहना है इसलिए हमलोग विरोध में कहीं आवेदन देकर आवाज भी नहीं उठा सकते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *