नारायणपुर – जे पी काँलेज नारायणपुर के कार्यालय कक्ष में शनिवार को राष्ट्रिय सेमिनार के संयोजक स्नाकोत्तर वनस्पति बिज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक प्रो.हिरेन्द्र कुमार चौरसिया, आयोजन सचिव डा.राजकिशोर महतों,जे पी काँलेज के प्राचार्य डा.बिभांशू मंडल ने प्रेस काँन्फ्रेंस कर संयुक्त रुप से बताया कि जे पी काँलेज नारायणपुर एवं टी एन बी काँलेज भागलपुर के संयुक्त प्रयास से जे पी काँलेज नारयणपुर में पोटेन्सियल एण्ड प्रोस्पेक्टस आँफ अलीलोपेथी इन प्लाँट डिजिज मैनेजमेंट बिषय पर 20 एवं 21 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार का आयोजन होगा
जिसमें पौधै के रोग निवारण से संबंधित बिषयों पर देश के विभिन्न राज्यो से बैज्ञानिक एवं बिद्वान जुटेंगे. सेमिनार में कृषि बैज्ञानिकों के अलावा वनस्पति विज्ञान के शोध छात्र और पीजी एवं यूजी के छात्र भाग लेंगें. सेमिनार में ब्याख्यान देने के लिए जाधवपुर युनिवर्सिटी वर्दमान के प्रो.अभिजीत बंदोपाध्याय,सेंट जेवियर्स काँलेज के प्रो.ए के मित्रा, बीएचयू बाराणसी के प्रो.एच बी सिंह,सीमैप लखनऊ के बैज्ञानिक डा.राकेश पाँण्डे,कल्याणी युनिवर्सिटी के प्रो.एस एम मुखर्जी, बीएसआई कोलकता के बैज्ञानिक डा.गोपाल कृष्ण, एनसीएल पुणे के बैज्ञानिक डा.अबसार अहमद,पोर्ट ब्लेयर से बैज्ञानिक लालजी सिंह सहित अन्य बिद्वान भाग लेंगें.सेमिनार ति.माँ.भागलपुर वि.वि.के कुलपति नलिनीकांत झा के तत्वावधान में होगें.

मुख्य अतिथि के रूप में बी एन मंडल युनिवर्सिटी के कुलपति प्रो अवध किशोर राय एवं गेस्ट आँफ आँनर में ति.माँ भागलपुर वि.वि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो.योगैन्द्र एवं वर्दमान युनिवर्सिटी के प्रो.अभिजीत बंदोउपाध्याय होंगें. तकनीकी सत्र कुलपति द्वारा उद्घघाटन समारोह के बाद होगा जिसमें शोधपत्रों को पढा जाएगा.


