नवगछिया : आगामी 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच प्रारंभिक विद्यालयों के छात्रों के लिए होने वाली अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2016 के पूर्व तैयारी के लिए अनुमंडल के सभी संकुल समन्यवक, सभी प्रखंड साधन सेवी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला टाउन हॉल भागलपुर में दिनांक 8 सितंबर 2016 को पूर्वाहन 10:00 बजे से आयोजित है. जिसमें अर्ध वार्षिक मूल्यांकन हस्तक 2016 पर चर्चा की जाएगी इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान भागलपुर द्वारा आज पत्र निर्गत कर उक्त सभी को प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रखंड साधन सेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है वर्षों से बंद पड़ी परीक्षा को दूसरे रूप में ही सही आरंभ किया जा रहा है, जो छात्रों के हित में एवं शिक्षकों के लिए भी सहयोगी होगा क्योंकि बिना मूल्यांकन या परीक्षा के ना तो छात्रों को पता चल पाता है ना ही शिक्षकों को पता चल पाता है कि वह किस क्षेत्र में कमजोर है यह मूल्यांकन कक्षा दो से कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्रों के लिए है जिस में ग्रेडिंग सिस्टम किया जा रहा है नंबर के बदले ग्रेड ए बी सी डी दिया जाना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *