पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के दौरान इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर सिद्धू और कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘ये महज संयोग नहीं हो सकता .. राहुल के दूत हमेशा पाकिस्तान जाते रहते हैं ..मणिशंकर अय्यर के बाद सिद्धू का जाना …वो भी ऐसे वक़्त में जब समूचा हिन्दुस्तान अटल जी के जाने पर ग़म में था और राहुल का संदेशवाहक पाकिस्तानी आतंकवाद के संरक्षक वाज़वा से गले मिल रहे थे और जश्न मना रहे थे।

16 अगस्त को हुआ था पूर्व पीएम का निधन

बता दें कि देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 93 वर्ष की उम्र में 16 अगस्त की शाम को हो गया। जिसके बाद से पूरा देश शोकाकुल है। उनके निधन पर देश के सभी नेताओं और हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गिरिराज सिंह का कहना है कि जब पूरा देश वाजपेयी जी के अंतिम यात्रा में भाग ले रहा था, उस दौरान कांग्रेसी नेता सिद्धू पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेता इमरान खान के शपथ समारोह में पहुंचे हुए थे।

इमरान खान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

गौरतलब हो कि पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इमरान खान अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को इस दौड़ में हराकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *