नारायणपुर : कथित रूप से भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी नदी में एक युवती की लाश की तस्वीर वायरल हुई है. तस्वीर पोस्ट करने वाले ने नारायणपुर के एक ग्रुप में कहा है कि उक्त तस्वीर भवानीपुर कोसी नदी की है. हालांकि इस तस्वीर को पुलिस ने अफवाह कहा है. इस संदर्भ में नवगछिया एसपी ने भी एक व्हाट्सएप्प मैसेज अपने ग्रुप पर जारी किया है.

आखिर तस्वीर में है क्या

तस्वीर पोस्ट करने वाला समाचार लिखे जाने तक अपनी बात पर अधिक है और उसका कहना है कि एक तस्वीर नारायणपुर भवानीपुर को सुधार की है. तस्वीर पोस्ट करने वाले ने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर ही लिखा है कि लड़की के नाक में पाइप जैसा कुछ लगा था, जिसे देख कर लग रहा है कि वह ऑक्सीजन के पाइप के जैसा है. वायरल तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि मृतक युवती लाल रंग की कुरती और काले रंग की पायजामे में थी. पहनावे से लग रहा था वह संभ्रांत घराने की है.

कुल 11 तस्वीरों को किया गया है वायरल

नारायणपुर क्षेत्र में सक्रिय नारायणपुर अपडेट नामक ग्रुप पर दिन के 11:08 पर नदी में तैरती युवती की लाश की कुल 11 तस्वीरों को पोस्ट किया गया. जब देर शाम पूरे मामले की छानबीन की गई तो नारायणपुर अपडेट ग्रुप पर 8405020313 मोबाइल नंबर व्हाट्सएप्प संचालित करने वाले गौतम सिंह 6879 और 8051 7793 94 मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप्प संचालित करने वाले मानवता टेक्नोलॉजी ने लगभग शाम 7:50 मिनट पर फिर कहां की तस्वीर नारायणपुर भवानीपुर को सुधार की है. लेकिन जब प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने यह पूछा कि यह तस्वीर किसने ली है तो दोनों का कोई जवाब नहीं आया. क्या सच्चाई है या तो तस्वीरों की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. दूसरी तरफ भवानीपुर नारायणपुर थाना के थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि यह अफवाह है इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं है.

नवगछिया के एसपी निधि रानी ने इस संदर्भ में जारी किया व्हाट्सएप्प संदेश

कृपया ध्यान दें, कुछ व्हाट्सएप्प ग्रुप्स में एक वीडियो वाइरल हो रही है, जिसमें एक महिला की लाश नदी में बहते हुए दिखायी पड़ रही है. इसी सम्बंध में भवानीपुर थाना पूलिस पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया जा रहा है. विडीओ की सत्यता की जाँच की जा रही है. आप सब को सूचित करना है कि पूलिस को इस सम्बंध में कोई सूचना नहि मिली थी. कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा पुलिस विरोधी माहौल बनाया जा रहा है. विडीओ की जाँचोपराँत अफ़वाह फैलाने वालों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी. नवगछिया पुलिस विधिसंवत कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *