नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान 75 लिटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने एक टेम्पो व दो मबाईल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार तस्करो में झंडापुर ओपी क्षेत्र के ओलियाबाद निवासी मो आलम पिता मो मोहिद मंसूर एवं फेकू कुमार पिता धन्नो पासवान शामिल हैं.

आठ कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

,, एक टेम्पो व दो मोबाइल पुलिस ने किया जब्त

,, देर रात वाहन चेकिंग के दौरान परबत्ता पुलिस को मिली सफलता

,, भागलपुर से बिहपुर झंडापुर तस्करी के लाया जा रहा था शराब

परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर जहान्वी चौक एवं 14 नंबर सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. वाहन चेकिंग अभियान के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव एवं सअनि सुनील सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे.

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों की जांच करते हुए वे 14 नंबर सड़क पर आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान भागलपुर की ओर से आ रही एक टेंपो ने पुलिस गाड़ी को देखकर तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया. संदेह होने पर उक्त टेम्पो को खदेड़कर पकड़ा गया. मौके पर टेंपो पर सवार मो आलम एवं फेकू कुमार को पुलिस जवानों ने दबोच लिया. इस दौरान जब टेंपो की तलाशी ली गई तो टेंपो पर से 8 कार्टून में 375 एमएल का 192 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.

शराब बरामदगी के बाद दोनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उक्त टेंपो वह दो मोबाइल को जप्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह लोग शराब का कारोबार करते हैं. भागलपुर से शराब की खरीद कर वह झंडापुर अलियाबाद ले जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *