बीते दिनों जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने पर लोगों के बीच वर्दी में डांस करते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो गया। अश्लील गीत होने की वजह से गाने को बीच में म्यूट कर दिया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के सहुरिया पंचायत अंतर्गत सुगमा गांव स्थित पश्चिमी टोला में 2 सितम्बर को आयोजन किया गया था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार भी मौजूद थे जो कुछ देर बाद दूसरी जगह चले गए।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी और सिविल जमादार अमरकांत झा मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब अश्लील गाने और नृत्य की प्रस्तुति शुरू हुई तब मौजूद चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी लोगों के साथ शामिल हो नृत्य करने लगे।

तीन दिनों से नृत्य के वीडियो वायरल होने के बाद सिमरी बख्तिायारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने कार्रवाई करते सिविल जमादार अमरकांत झा को सस्पेंड कर दिया। वायरल वीडियो की पुलिस द्वारा जांच करने के साथ-साथ निलंबित पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। बनमा ईटहरी ओपी प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *