नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के ठाकुर जी कचहरी टोला एवं कासिमपुर कदवा में कोसी नदी का भीषण कटाव आरंभ हो गया है. कोसी नदी के कटाव तेज हो जाने के कारण कोसी पर दियारा के लोगो ने दहशत का माहौल है. कोसी नदी के जल स्तर में कमी आने के बाद नदी की तेज बहाव होने से कटाव तेजी से हो रहा है.

नदी के कटाव आरंभ होने के बाद कोसी दियारा के ग्रामीणों के साथ छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल कटाव स्थल पर पहुंचे और नदी के कटाव की स्थिति को देखा. नवीन कुमार निश्चल ने कहा कि कटाव काफी तेज गती से हो रहा है. अगर जल्द से जल्द यहां पर कटाव निरोधी कार्य नही कराया गया तो कोसी दियारा के सभी गांव के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो जाएगा.

मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, युवा जदयू जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार कन्हैया, जिला सचिव रॉबिन कुमार ने कहा कि जल्द ही इस समस्या को लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर इसका निदान करवाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *