भागलपुर के सुल्तानगंज में दंपति के बीच महज पांच सौ रुपये के विवाद को लेकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया और तीन मासूम बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंककर खुद भी टंकी में कूदकर जान देने की कोशिश की।

घटना में तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई वहीं महिला को गंभीर हालत में टंकी से निकाला गया। उसे नाजुक स्थिति में महिला को असरगंज से मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।

घटना सुलतानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव के वार्ड तीन में शनिवार की सुबह घटी। पुलिस ने बताया कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने बच्चों के साथ टंकी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।

शनिवार की सुबह शौचालय की टंकी में बच्चों का शव मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद नौ माह के ओमराज, दो वर्षीय सोनम भारती और चार वर्षीय सुशांत का शव टंकी से निकाला गया। मां प्रेमलता देवी जीवित थी, उसे आनन-फानन में असरगंज भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

डीएसपी विधि व्यवस्था नेसार अहमद शाह ने बताया कि पति-पत्नी में हुए विवाद के कारण घटना हुई है। आरोपी पति देवेश कुमार रंजन से पूछताछ की जा रही है। महिला से भी घटना की जानकारी ली जाएगी। पति द्वारा मारपीट किये जाने के कारण पत्नी पहले बच्चों को टंकी में फेंक दी और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन टंकी की गहराई कम होने के कारण महिला जीवित बच गई। ठंड लगने से अस्वस्थ होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी ने बताया कि घटना को ले पति-पत्नी दोनों दोषी है। बाथ थानाध्यक्ष को दोनों पक्ष से आवेदन लेकर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बच्चों की हत्या किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है।

पांच सौ रुपये को ले हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पति की जेब से पांच सौ रुपये निकाल लिये जाने के बाद विवाद हो गया। पति एक सौ रुपये बाइक में पेट्रोल भराने के लिए मांगा तो पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर पत्नी की पिटाई कर दी गई। इसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *