नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के के निर्देश पर तीन प्रखड के आपूर्ति पदाधिकारी की टीम ने नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार गौशाला रोड स्थित दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान से घरेलू गैस का 12 सिलेंडर भरा हुआ बरामद किया गया. इस दौरान छह छोटा सिलेंडर भी बरामद हुआ. इसके अलावा रिफिलिंग करने वाला नोजल, रेगुलेटर, तराजू, बाट सहित अन्य सामानों को बरामद किया गया.

टीम के द्वारा संध्या समय तक दुकान के अन्य सामानों की जांच टीम के द्वारा की जा रही थी. टीम में नवगछिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, खरीक आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं रंगरा आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार शामिल थे. आपूर्ति पदादिकरी अजय कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार में घरेलू गैस की कालाबजारी की जा रही है.

कालाबाजारी में दुकानदार द्वारा घरेलू उपयोग में किए जाने वाले गैस सिलेंडर की बिक्री की जाती है साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर को छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग कर बेचा जाता है. सूचना के आधार पर नवगछिया एसडीओ के निर्देश पर छापेमारी की गई. छापेमारी में दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर व रिफिलिंग करने वाला नॉउजल सहित अन्य सामानों को बरामद किया गया है. इस संबंध में सूची तैयार की जा रही है.

मामले में दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के टीम द्वारा दुकान में छापेमारी किए जाने को लेकर नवगछिया बाजार में हड़कंप मचा हुआ था. गैस सिलेंडर गोवा गैस से संबंधित सामानों की बिक्री करने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर ली थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *