नवगछिया : शनिवार को पूसी आमावस्या के अवसर पर लगातार 5 बरसों से दक्षिणेश्वरी काली मंदिर नवगछिया के प्रांगण में पंडित रामकान्त मिश्र के द्वारा अन्य आर्चायों के साथ नवआकृति दुर्गा सप्तशती पाठ एवं मां का भव्य ज्योत पूजन एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया. जिसमें बाजार के श्रद्धालु लोगों ने मां की पूजा-अर्चना की एवं मां के भजनों पर झूमे.
Total Downloads: 176
इस साल भी माता का छप्पन भोग लगाया गया एवं श्रृंगार कर माता का पुजन किया गया. कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पंडित आचार्य रमाकांत मिश्र के निर्देशन में किया गया. मंदिर में पंडित बुद्धिनाथ झा, पंडित अजीत पाण्डेय, पंडित कौशल ठाकुर, प्रकाश गोस्वामी, पंडित शैलेश झा, नवनीत पाण्डे हरिनंदन झा द्वारा माँ दुर्गा पाठ किया गया. पूरा मंदिर परिसर में भक्ति भाव झूम रहे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. संध्या 3 बजे से स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया.


सैकड़ों भक्तों ने माता का जोत जलाये. संध्या में माता का महा आरती किया गया और पुंगल और खीर का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वर्गों के लोग व अन्य भक्त लगे हुए थे.

