नवगछिया : नई ट्रैफिक व्यवस्था के बाद विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं के बराबर लग रहा है लेकिन नवगछिया में स्थिति यथावत है. बुधवार को भी नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जीरो माइल से लेकर कुर्सेला तक दिन भर वन वे रहा. जीरो माइल से नवगछिया बस स्टैंड तक रह रहकर दिनभर जाम लगता रहा तो मकनपुर चौक की भी स्थिति कमोबेश यही रही.

दूसरी तरफ विक्रमशिला सेतु पर रह रह कर जाम की स्थिति तो बनती रही लेकिन ट्रकों के वन वे परिचालन के कारण आवागमन अवरुद्ध नहीं हुआ. नवगछिया में अधिकांश यात्री वाहन मकनपुर चौक से तेतरी दुर्गा होते हुए स्थान जाह्नवी चौक तक जाने वाली 14 नंबर सड़क का इस्तेमाल कर रहे थे

तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ट्रक चालक पिछले 8 से 12 घंटे से जाम में फंसे थे. नवगछिया के लोगों ने मांग किया है कि जिस तरह भागलपुर में जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया उसी तरह नवगछिया पुलिस प्रशासन को भी जाम नहीं लगे इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *