नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव के वार्ड संख्या चार में 50 डीसमिल जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में सिकंदर यादव व सुरेंद्र यादव के बीच जमकर मारपीट हुई.मारपीट के दौरान लाठी डंडे व रड बरसे व गोली चलने की बात भी चर्चा में है.ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के प्रयास से मामले को शांत कराया व जख्मी लोगों को पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया.

पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया की जख्मी राजकुमार यादव, अशोका देवी, सिकंदर यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया गया वहीं सुरेंद्र यादव को इलाज के बाद पुछताछ के लिए पुलिस थाना ले गई. घटना को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की बलाहा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें सिकंदर यादव और सुरेन्द यादव ने एक दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अशोका देवी ने आम व पपीते के पेड़ काटने मना करने पर चापाकल के हैड से तोड़कर गालीगलौज कर घर में घुसकर मारपीट करने व सोने की चैन छिनतई का आरोप लगाते हुए गॉव के ही सुलेन यादव, इंन्द्रदेव यादव, चुनचुन यादव, अमीर यादव, पॉचो यादव, दिलीप यादव, गौतम यादव, लगीन यादव, वासुदेव यादव, बलवीर यादव,पिंकी देवी समेत 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दुसरी और सुरेंद्र यादव ने पड़ोसी सिकंदर यादव, ललन यादव, मुकेश यादव, अरविंद यादव, टुको यादव सहित पॉच लोगों के विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर दो हजार रुपये की छिनति व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. जॉचोपरांत मामले की कार्यवाही की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *