File Photo

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव राम को गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया धरहरा की जांच करना भारी पड़ गया। जांच के बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर विद्यालय की दबंग एचएम सीता कुमारी ने फोन कर बीईओ को ही हड़का दिया। कहा कि स्कूल के बारे में गलत बयान कैसे दे दिया। जांच करने आए थे, तो बैठे रहते, मेरे आने का इंतजार क्यों नहीं किया। अनियमितता होती तब कहते।

मामला यहीं नहीं रुका एचएम ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग को शिक्षकों के व्हट्‌सएप ग्रुप पर डाल दिया। ताकि उसकी दबंगता की बात सार्वजनिक हो जाए और कोई दोबारा ऐसी जुर्रत न करे। दरअसल, शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पकड़ ल थी। विद्यालय में 120 बच्चों का नामांकन था, पर 86 बच्चों मौजूद थे। मध्याह्न भोजन में अंडा व सेब नहीं था। जबकि मध्याह्न भोजन के पहले ही सामग्री का भंडारण करना होता है।

एचएम ने बीईओ से कहा-जांच करने आए थे तो बैठे रहते, मेरे आने का इंतजार करते

बीईओ बोले-विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा होगी : इस मामले को लेकर बीईओ ने कहा है कि फोन पर हुई बातचीत की ऑडिओ वायरल करने और मध्याह्न्न भोजन में पाई गड़बड़ी को लेकर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

एचएम बोलीं-लोग सच्चाई जान सकें इसलिए ग्रुप पर रिकार्डिंग डाली

विद्यालय की एचएम सीता कुमारी ने कहा कि अंडा और सेब घर में था। बीईओ 11 बजे जांच में आए थे, मध्याह्न भोजन का समय नहीं हुआ था। बच्चों को अंडा व सेब मिला की नहीं, उन्हें जांच करके जाना चाहिए था। शिक्षकों के व्हट्‌सएप ग्रुप पर जो मैंने बीईओ से बातचीत की रिकार्डिंग इसलिए डाली कि लोग इसकी सच्चाई जान सकें। इसके पीछे और कोई मेरी मंशा नहीं थी।

एचएम से अंडा व फल के पैसे की रिकवरी होगी

डीपीओ मध्याह भोजन निलिमा कुमारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन के लिए सरकार पैसा देती है। सामान एक दिन पहले मंगाकर रख लेना चाहिए। विद्यालय में गड़बड़ी मिली है तो बीईओ लिखकर दे एचएम पर कार्रवाई की जाएगी और और अंडा व फल के पैसे भी रिकवरी भी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *