नवगछिया : नवगछिया बाजार में सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड सोमवार को पूरी तरह जाम की गिरफ्त में था. जाम की स्थिति इतनी भयावह बनी हुई थी सड़क से होकर पैदल निकलना भी मुश्किल था. बाजार की मुख्य सड़क पर जाम रहने के कारण मकर संक्रांति त्योहार को लेकर खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जाम के कारण दूरदराज से बाजार में खरीददारी करने आए लोग पूरे दिन परेशान रहे. नवगछिया के स्टेशन रोड के अलावे मैन रोड, गौशाला रोड में भी जाम की स्थिति बनी हुई थी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं नवगछिया स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास सोमवार को जाम की स्थिति बनी रही. केबिन के पास सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने के कारण एवं रुक रुक कर कुछ ही समय में समपार बंद होने के कारण वाहनों की कतार वहां लग जा रही थी. जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रहे थे. नवगछिया मकनपुर चौक से नवगछिया बाजार आने में लोगों को एक घंटे तक लग जा रहे थे.

स्थानीय लोगों ने समपार फाटक के पास लगने वाले जाम को लेकर नवगछिया पुलिस इसके स्थाई समाधान की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समपार फाटक के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हो जाती है तो वाहनों को कतारबद्ध कर निकाला जाए तो जाम पर नियंत्रण किया जा सकता है. मालूम हो कि समपार फाटक पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. सड़क के क्षतिग्रस्त होने एवं वाहनों के आपाधापी के कारण अक्सर वहां पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है.

इसके अलावा कई बार समपार फाटक पर जाम लग जाने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को समपार फाटक बंद नहीं होने की स्थिति में आउटर पर ही रोकना पड़ जाता है. जिस कारण कई बार अफरातफरी की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लोगों ने कहा कि अगर इस दिशा में तत्काल कोई पहल नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभवना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet