नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गॉव में रविवार को वार्ड संख्या चार में गोपाल चौरसिया के घर उसकी गाय ने छह पैड़ वाले एक बछड़े को जन्म दिया है.चार पैर के अलावा दो पैर शरीर के पीछे मध्य भाग में लटका हुआ है.इतना ही नही प्रकृति की ऐसी संरचना हुई की बछड़े का आगे से आधा भाग बछिया का एवं पीछे से आधा भाग बछड़ा का है.
Total Downloads: 176
जबकि गुप्तांग भी दो है. बछड़ा पुरी तरह स्वस्थ है और गाय का दूध पी ठीक से पी रहा है. छह पांव वाले बछड़े की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.और बड़ी संख्या में आसपास के लोग बछड़े को देखने के लिए पहुंचने लगे और तरह तरह की चर्चा कर रहे थे.

वहीं पशु चिकित्सा पदाधिकारी पप्पू कुमार राम ने बताया की यह प्राकृतिक कारणों से होता है तथा भ्रूण की गड़बड़ी के कारण भी ऐसा होता है. स्पर्म और ओभम मिलने के बाद जब डाइवोट बनाता है तो उसके डीएनए के गड़बड़ी के कारणों से ऐसा होता है लेकिन अधिकांश ऐसे मामलों में बछड़ों की मौत हो जाती है.

