नवगछिया – नवगछिया के जीबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के मतगणना के दौरान राजद समर्थित छात्रों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान राजद समर्थित छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा को भी बंधक बना लिया. विवाद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एबीवीपी के सौरभ कुमार की घोषणा के बाद से शुरू हो गया. मतगणना के दूसरे चरण में करीब 11 बजे तक मतपत्रों की गिनती सामान्य रूप से चल रही थी. 12:30 बजे तक सभी पदों पर मतगणना होने के बाद राजद प्रत्याशियों ने पुण: अध्यक्ष पद पर मतगणना करने को लेकर दबाव बनाया.

जिसके बाद करीब 3 बार अध्यक्ष पद पर पुनः मतगणना की गई. अंतिम समय में करीब 4:30 बजे एबीवीपी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए सौरव कुमार को प्रमाण पत्र देने की बारी आई तो राजद समर्थक एक बार फिर पुनः मतगणना करने की बात पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान प्राचार्य डॉ अशोक सिन्हा के कहने पर लिखित आवेदन देते हुए पुनः मतगणना करवाई गई. अंततः पूरे मामले से विश्वविद्यालय को अवगत कराने और वहां से आदेश प्राप्त करने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए. दिनभर महाविद्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा होता है. इस दौरान छात्रों ने कभी महाविद्यालय के प्राचार्य व कर्मी का घेराव किया तो कभी पुलिस पदाधिकारियों का भी घेराव किया. हालांकि तत्कालिक रूप से सौरभ कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है.

क्या है मामला

अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार बंटी कुमार का नाम बैलेट पेपर में बंटी कुमारी कर दिया गया था. चुनाव के दिन से ही बंटी के समर्थकों ने गुस्सा था कि जानबूझकर उसके नाम में त्रुटि कर उसके वोटरों को प्रभावित किया गया. मतगणना के बाद बंटी कुमार जब पराजित हो गए तो छात्र राजद के छात्र आक्रोशित हो गए हैं और जमकर इस बात पर हंगामा किया कि एक तो जानबूझकर नाम में गलती की गई और शिकायत करने के बाद भी किसी तरह की सुनवाई नहीं की गई. जीबी कॉलेज से ज्यादातर छात्र राजद के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद पर किसी दूसरे पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार के विजय होने का कोई मतलब ही नहीं है. छात्र राजद के सुकेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को जीवी कॉलेज में पुनः चुनाव करवाना चाहिए. क्योंकि यहां की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण और किसी एक प्रत्याशी को जिताने के लिए किया गया था.

कहते हैं प्राचार्य

जी बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया है दिशानिर्देश आने के बाद नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *