पटना : बिहार को एक और हमसफर की सौगत मिली है. रेलवे ने मधुपुर और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है. नयी हमसफर का परिचालन मधुपुर से 15 फरवरी और आनंद विहार से 21 फरवरी से किया जायेगा.
Total Downloads: 113
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आनंद विहार से गुरुवार और मधुपुर से शुक्रवार को यह ट्रेन खुलेगी. 12236 आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से गुरुवार को शाम 4:55 बजे खुलेगी.

वहीं वहीं, ट्रेन संख्या 12235 मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस मधुपुर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:40 बजे खुलेगी. मधुपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली यह हमसफर जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर स्टेशन पर रुकेगी.

