नवगछिया : नवगछिया के बाल भारती विद्यालय और सावित्री पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत करीब एक हजार बच्चों ने शुक्रवार को सुबह जागरूकता रैली निकाली. इस अवसर पर बच्चों ने हेलमेट पहन कर बाइक चलाने वाले बाइकरों का सम्मान करते हुए फूल भेंट किया और हेलमेट न पहनकर बाइक चलाने वाले लोगों को संदेश दिया कि कल आगे से हेलमेट जरूर पहनना और बाइक धीरे चलाना. सबों को आपकी फिक्र है, बस आप अपनी फिक्र करें.

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में शामिल हुए एक हजार बच्चे
– बच्चों ने दिया संदेश : अंकल आगे से हेलमेट जरूर पहनना
– शहर के गण मान्य लोग और प्रशासनिक पदाधिकारी भी हुए शामिल

रैली की शुरूआत बाल भारती विद्यालय के मुख्य द्वार से की गयी. आदर्श थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लाल बहादुर, अंचलाधिकारी विद्यानंद राय, बाल भारती प्रबंध समिति के अध्यक्ष समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, सचिव अजय कुमार रूंगटा, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक शिक्षाविद रामकुमार साहू, जगदीश प्रसाद मावंडिया, प्रमोद केडिया, बालकृष्ण पंसारी, अमरचंद टिबरेवाल, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, बाल भारती के प्रचार्य राजीव प्रसाद, प्रशासक डीपी सिंह, मुरारी लाल पंसारी, सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रचार्य जरीन बहाव, पंकज चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया.

रैली नवगछिया बाजार होते हुए महाराज जी चौक, वैशाली चौक से स्टेशन परिसर तक पहुंची. महाराज जी चौक एवं स्टेशन परिसर में बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड, बाल भारती विद्यालय पोस्ट आफिर रोड और सावित्री पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया. नाटक के मुख्य कलाकरों में मेहुल राज, वैभव बबुना, रितिका झा, मानवी प्रिया, आदर्श राज, कुणाल राज, आर्यन कुमार, हेमंत आनंद आदि थे. इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से एक वाहन पर हेलमेट का प्रतीक बनाकर आकर्षक प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुकेश आजाद, अशोक केडिया, विकास पांडेय, निवास चंद्र मोदी, वागीश कुमार झा, जनार्दन मिश्र, ुरूचि सिंह, पूनम कश्यम आदि अन्य की भी भागीदारी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *