नवगछिया : छात्रसंघ चुनाव कराने के टीएमबीयू के 24 दिनाें के प्रयास और विवि मुख्यालय में चल रहे चुनावी उत्सव पर नगरह और भवानीपुर की दो छात्राओं ने पानी फेर दिया। जो नेहा कुमारी 8 फरवरी को वोट करने नहीं आई वह नवगछिया के नगरह की है और जो छात्रा उसकी जगह फर्जी मतदान कर गई वह भवानीपुर की। भवानीपुर की एक और छात्रा ने नेहा के सर्टिफिकेट उसकी जगह वोट करने वाली छात्रा को उपलब्ध कराए थे। मामले में नगरह से सटे टोले धोबिनिया का भी नाम उछल रहा है। बताया जा रहा है कि नेहा को धोबानिया के आगे जाने ही नहीं दिया गया। यानी इन तीन जगहों की तीन छात्राओं ने पूरे टीएमबीयू को अपने तरीके से नचा दिया।

छात्र राजद की दलील, छात्रा पर कार्रवाई हो तो जिसने उसे रोका वह सामने आ जाएगा

तीनों छात्राएं एमएएम कॉलेज नवगछिया की हैं

हद यह कि अब एबीवीपी और छात्र राजद ने फर्जीवाड़े के पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इस बीच यह सवाल अब भी अनसुलझा है कि वैध वोटर नेहा को वोट करने से किसने रोका और उसके सर्टिफिकेट दूसरी छात्रा के पास कैसे पहुंचे। तीनों छात्राएं एमएएम कॉलेज नवगछिया की हैं। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि कॉलेज में तीन काउंसिलर चुनी गईं थीं। तीनों अलग-अलग जाति की हैं। इनमें से एक काउंसिलर शुरू से ही छात्र राजद के साथ थी। दूसरी काउंसिलर आरती कुमारी जिस पर एबीवीपी दावा कर रही थी और उसके सर्टिफिकेट भी परिषद की कार्यकर्ता अंजली कुमारी के पास मिले थे, ने छात्र राजद को वोट कर दिया। तीसरी काउंसिलर नेहा के बारे में कहा जा रहा है कि उसे वोट करने से रोका गया आैर धोबिनिया से आगे निकलने नहीं दिया गया। लेकिन मामले का दूसरा पक्ष यह भी है कि नेहा के सर्टिफिकेट भवानीपुर की ही एक छात्रा ने पहले ही उससे ले लिए थे और चुनाव के दिन भागलपुर आकर एक संगठन के पक्ष में वोट करने के बाद ही सर्टिफिकेट देने की बात कही थी।

चुनाव में एबीवीपी और छात्र राजद ही आमने-सामने

चूंकि इस चुनाव में सिर्फ एबीवीपी और छात्र राजद ही आमने-सामने हैं इसलिए नेहा के सर्टिफिकेट पहले ही ले लेने और उसे भागलपुर आने से रोके रखने के मामले इन्हीं दोनों संगठनों से जोड़कर देखे जा रहे हैं। लेकिन दोनों संगठनों ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री कुश पांडेय ने कहा कि नेहा परिषद की वोटर थी ही नहीं। इसलिए फर्जी वोट के मामले से परिषद बिल्कुल अलग है। इधर, छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि नेहा को किसने राेका, इसकी जांच होनी चाहिए। नेहा पर भी कार्रवाई हो कि वह वोट देने क्यों नहीं आई तो सच सामने आ जाएगा।

एबीवीपी ने नियम के उल्लंघन का लगाया अारोप छात्र राजद ने की चुनाव रद्द करने की मांग

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *