विश्व की दो बड़ी टेक कंपनियों Google और Apple के एक ऐप की दुनियाभर में आलोचना की जा रही है। दरअअसल दोनों कंपनियों की ओर से एक सॉफ्टवेयर को होस्ट किया जा रहा है, जिसमें सऊदी अरब के पुरूष को ये तकनीकी मदद मुहैया कराई है, जिससे कि वो घर की महिलाओं के मूवमेंट की सारी जानकारी रख सकें।

ऐप को Absher दिया गया नाम

इस ऐप को Absher नाम दिया गया है, जिसके जरिए घर के पुरुष अपनी पत्नी या घर की किसी अन्य महिला को यात्रा करने की इजाजत दे सकेंगे। अगर महिलाएं कहीं जाने के लिए अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल करती है, तो उसकी जानकारी उनके पति के पास पहुंच जाएगी और पुरुष चाहें तो महिलाओं को बार्डर पार करने से रोक सकते हैं। यह ऐप Google Play और Apple के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस काम के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ता गूगल और एप्पल पर लिंगभेद का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के ऐप महिलाओं को यात्रा को मुश्किल बना देंगे।

सऊदी अरब में बिना पुरुषों की इजाजत के महिलाओं को यात्रा की इजाजत नहीं

मानवाधिकार कार्यकर्ता एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य महिला संगठनों ने दोनों टेक कंपनियों से इस ऐप को होस्ट न करने की अपील की है। इस मामले में गूगल और एप्पल की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है। सऊदी अरब के कानून के मुताबिक महिलाओं को यात्रा करने के लिए घर के पुरुष सदस्य से इजाजत लेनी होती है। अगर पुरुष ने यात्रा करने की इजाजत नहीं दी, तो महिला को यात्रा नहीं करने दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *